Tranding

महिला राजस्व अधिकारी के साथ अंचलाधिकारी ने किया अमानवीय,अभद्र व्यवहार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

अंचलाअधिकारी नटकटीया गंज,राहुल कुमार नेअपने एक महिला राजस्व अधिकारी, समीना खातून के साथ 14 अगस्त को कार्यालीय कक्षा में,भद्दी भद्दी गलियां देते हुए लात जूता से पिटाई भी कर दी इन्होंनेअमानवीय,अभद्र व्यवहार की हद पार कर दी। इतना ही नहीं इन्होंनेअपने आंचल गार्ड को बुलाकर मुझको कार्यालय से बाहर निकालने का भीआदेश दिया, जबकि मैं कार्यालय में अंचल के कार्य को निष्पादन कराने हेतु बैठी थी,कार्यालय में हो हल्ला सुनने पर कार्यालय कर्मी के साथअंचलाधिकारी की पत्नी,कार्यालय में घुसकर हमको दूसरे कमरे में ले जाकर बैठा दिया। इतना पर भी अंचलाधिकारी नहीं माने और जिस कमरे में मैं बैठी थी, उसमें घुसकर मुझे लात जूता से मारने लगे,तभी अंचलअधिकारी की पत्नी, ड्राइवर ने उनको कमरे से निकालकर बाहर किया।

महिला राजस्वअधिकारी, समीना खातून ने 30 अगस्त को शिकारपुरा थाने में उनके विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज कराई।

महिला राजस्वअधिकारी ने थाना प्रभारी से कहा कि अंचलाधिकारी ने जो मेरे साथ अमानवीय,अभद्र व्यवहार किया है,वह मानवाधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है, इससे महिलाअधिकारी के मान सम्मान,प्रतिष्ठा का हनन हुआ है।महिलाअधिकारी ने कहा कि जबअंचलअधिकारीअपने एक महिला अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं,तो फिरआम जनता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे,यह सोचनीय विषय है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.