Tranding

घोसी विधानसभा की जीत भाजपा के पतन का संकेत है - सुरेश यादव

घोसी विधानसभा की जीत भाजपा के पतन का संकेत है - सुरेश यादव

उक्त विचार आज कैम्प कार्यालय में सपा विधायक सुरेश यादव ने घोसी विधानसभा की शानदार जीत पर हर्षोल्लास के बीच कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त किया।

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

घोसी विधानसभा की जीत भाजपा के पतन का संकेत है अलोकतांत्रिक नीतियों के चलते घोसी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का काम किया है नौजवान किसान सरकार की जन विरोधी सरकार के विरुद्ध एकजुट हो

   उक्त विचार आज कैम्प कार्यालय में सपा विधायक सुरेश यादव ने घोसी विधानसभा की शानदार जीत पर हर्षोल्लास के बीच कार्यकर्ताओं के समक्ष व्यक्त किया

  सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र पर विश्वास ना करते हुए जन विरोधी कार्यों को अंजाम देने का कार्य किया जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाए गए मुद्दे हो या जनता की मूलभूत समस्याओं पर जनता की न सुनना भाजपा को भारी पड़ा श्री सुरेश यादव ने घोसी की जनता को बधाई देते हुए कहा की जनता का यह फैसला देश की राजनीति में एक नए समीकरण के उदय का संकेत है उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव शिवपाल यादव व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर बधाई दे

 इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान,सपा जिला उपाध्यक्ष विजय यादव,मो सबाह,नसीम कीर्ति,सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा,बाबुल मिश्रा,सपा जिला सचिव अजीत सिंह अमर सिंह अशोक वर्मा राकेश प्रधान आदि उपस्थित थे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.