कब्जे से 2000 रुपया, लूट की मोटरसाइकिल, व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “लूट” के अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक खोराबार के नेतृत्व में, उ0नि0 अखिलेश कुमार मय टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 601/23 धारा 341,394 भादवि व मु0अ0सं0- 617/2023 धारा 394 भादवि थाना खोराबार जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित 02 अभियुक्त 1. विवेक यादव पुत्र परमात्मा यादव निवासी ग्राम सिरजम खास थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया 2. रितांशु यादव उर्फ जुगनु पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी सिरजम खास थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को 2000 रुपया नगद व लूट की मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आई टेन कार के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.