रिपोर्ट :विनोद विरोधी।
गया, बिहार।
जाति आधारित किए गए गणना का भाजपा द्वारा विरोध किये जाने के खिलाफ रविवार की देर शाम जिले के बाराचट्टी प्रखंड के अदलपुर गांव से प्रखंड जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद मांझी के अध्यक्षता में पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय अदलपुर से सोभ बाजार होते हुए सुलेबट्टा तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकाला। हाथों केन्द्र सरकार के खिलाफ लिखे तख्ती और मशाल जलाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होश में आओं और मुर्दाबाद के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थें। जिला उपाध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा, जिला महासचिव आलोप सिंह चंद्रवंशी, दयानंद विश्वकर्मा,प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह,अभिषेक कुमार सिंह ,गुलाबचंद प्रसाद, हरि मांझी,सुडडू श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.