हत्या में सम्मलित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
लूट में मिले रकम की बंटवारे को लेकर हुई थी हत्या।
विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बीते 12 सितंबर 2023 की देर शाम जिले के बाराचट्टी के कलऊआ गांव स्थित श्मशान घाट के निकट हुई विनोद कुमार यादव उर्फ बीरू डॉन को गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में गया नगर के डीएसपी हिमांशु ने इस हत्याकांड पर से पर्दा उठा दिया है तथा इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विक्रांत कुमार है,जो इसी जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औरा गांव का रहने वाला है। डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा उक्त हत्याकांड का उद्वेदन किया गया है। इस टीम में बाराचट्टी के थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार के अलावे तकनीकी सहायकों का भी सहयोग लिया गया है ।हालांकि इस मामले में छह अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है ।डीएसपी ने बताया कि हत्या के दो दिन बाद यानी 14 सितंबर को मृतक बीरू डांन की मां द्वारा दर्ज किए गए प्राथमिक में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक भी दर्ज की गई थी।जिसमें कहा गया था कि अभियुक्तों ने मेरे बेटे को घर से बुलाकर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ स्थित गुलसकरी नदी के तट पर कलऊआ शमशान घाट के निकट गोली मार कर हत्या कर दी है ।इधर डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि इस हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया गया है तथा विक्रांत कुमार नामक एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विनोद कुमार यादव उर्फ बीरू डॉन की हत्या के पीछे लूट में मिले रकम की बंटवारे को लेकर हुई थी है। वह स्वयं कई अपराधी घटनाओं का अभियुक्त रहा है तथा डेढ़ माह पूर्व जेल से जमानत पर छूटकर घर वापस आया था। उसके खिलाफ जिले के बाराचट्टी, धनगाई,डोभी ,शेरघाटी समेत पड़ोसी राज्य झारखंड के हंटरगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।जेल से छूटने के बाद भी उसके अपराधी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा था ।इस दौरान वह कई छोटे-बड़े घटनाओं का भी अंजाम दे चुका था तथा शराब और मादक पदार्थों के कारोबारी करने वालों से उसके गहरे संबंध बताये गए हैं।इसी का नतीजा हत्या के रूप में सामने आया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.