शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
यूपी के हटा थाना के पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय सटल कटवा गृह का खुलासा किया है,इसमें जिले के तीन अपराधी शामिल हैं,जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरों के पास से 4 करोड रुपए का चरण एवं कुछ चोरी का सामान भी बरामद किया है।
संवाददाता को मेरी जानकारी केअनुसार,पुलिसअधीक्षक, घावल जायसवाल के निर्देश के आलोक में,अपर पुलिस अधीक्षक,रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकार,जितेंद्र सिंह कालरा की टीम नेअपराधियों को गिरफ्तार किया है।इस गरोह के सदस्यों ने मोबाइल दुकान एवं अन्य प्रकार के दुकानों के शटर को काटकर सामान एवं नगद चुराया था,इनके पास से ₹1लाख नगर,58मोबाइल,दो पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस,एक सफेद स्कॉर्पियो और 2 किलो चरस के साथ पकड़ा गया। 2 किलो चरस काअंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ आंकी गई है। जिले के जिन चोरों को पकड़ा गया है उनमें,नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 निवासी,विकास कुमार शाह,बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास के निवासी,सुरेश प्रसाद जायसवाल,नौतन थाना के जयनगर बजरंगी बाजार के निवासी, राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है यह सभी अंतरराष्ट्रीय शटर कटवा गिरोह के सदस्य हैं, जो कई प्रांतों में जाकर शटर काटकर चोरी करने का काम करते हैं। कुशीनगर पुलिस ने संवाददाता को बताया कि इस गिरोह के सदस्य नेपाल से सटे होने के कारण चोरी करके आसानी से अपने घर चले जाते हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.