भाजपा के 9 साल के शासन में घोटालों ने लिया जन्म।
अजीत गढ़, जयपुर, राजस्थान।
भाजपा के 9 साल के शासन में बहुत नुकसानदेह घोटालों ने राज्यों को नष्ट किया है। जीएसटी ने राज्यों के वित्तीय हक छीन लिए। राज्यों द्वारा जीएसटी मुआवजे को 2 साल के लिए बढ़ाने के कांग्रेस के बार-बार अनुरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं ईआरसीपी के मुद्दे पर केन्द्र सरकार ने राजस्थान के साथ भेदभाव किया। यह बात कांग्रेस के युवा नेता एवं श्रीमाधोपुर से कांग्रेस पार्टी से टिकिट के दावेदार बलराम यादव ने कही। यादव पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आयोजित संगोष्ठïी में बोल रहे थे।
वे बोले-सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष राजनीति, समाजवाद, समानता, सामाजिक सद्भाव, राज्य स्वायत्तता, संघवाद, विविधता में एकता-एक ऐसा भारत, जहां ये पहलू फूलते-फलते हैं, वही असली भारत है। एक अद्वितीय भारत, कांग्रेस पार्टी ने ऐसे भारत को पुर्नस्थापित करने के लिए इंडिया अलायंस का गठन किया है। यह इंडिया गठबंधन है जो भारत को बचाने जा रहा है। अगर हम पूरे भारत को मणिपुर और हरियाणा बनने से रोकना चाहते हैं, जो दुर्भाग्य से, भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति और नफरत-भड़काने वाली नीतियों का शिकार हो गया, लिहाजा इंडिया गठबंधन को जीतना होगा। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को सुसंगत बनाने के लिए प्रारंभिक दौर की परामर्श बैठकें देश के बड़े शहरों में आयोजित की गई हैं।
पीएम मोदी राज्यों को उनका हक दें-यादव
खटखड के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जुमलेबाजी में विश्वास रखते हैं। वह बार-बार राजस्थान आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश के 13 राज्यों से जुड़ी जल परियोजना ईआरसीपी के लिए अभी तक कुछ नहीं कर सके, यह दुर्भाग्य की बात है। देश के प्रधानमंत्री को समानता का व्यवहार करते हुए सभी राज्यों को उन्हें उनका हक देना चाहिए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.