शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जम्मू से आई जम्मू साइबर थाना के पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से दो साइबरअपराधियों को पकड़ कर जम्मू ले गई। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,रात को जम्मू साइबर थाना की पुलिस ने छापामारी करके दो साइबरअपराधियों को पकड़ कर ले गई,दोनों के विरोध में जम्मू साइबर थाना में साइबरअपराधी का मामला दर्ज था।नौतन थाना प्रभारी, प्रणय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मच्छरगांव निवासी, राहुल गुप्ता,अनीश गुप्ता को जम्मू के साइबर थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद कोर्ट केआदेश पर,जम्मू पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।
जम्मू साइबर थाना से आई पुलिस पदाधिकारी में,सेमसंग भट्टी,शुभम शर्मा,दिनेश कुमार, सुशील गूंजा,बैरियाथाना पहुंच कर बैरिया थाना के सहयोग से रात में छापेमारी कर दोनों अभियुक्त को पकड़ कर ले गई
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.