शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानी नगर थाना क्षेत्र में, एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपए उड़ाने वाले ग्रुप के 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए बेतिया की पुलिस की टीम को मुजफ्फरपुर जाकर अपराधियों को पकड़ेगी।
नगर थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि सुप्रिया रोड से एटीएम बदलने वाले ग्रुप के सदस्यों,मीनापुरओ पी के रेपुरा,निवासी,रमेश कुमार व राजेश रंजन को 76 एटीएम कार्ड,तीन मोबाइल,दो पॉश मशीन,एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके दो साथी पानापुर के रामतुन्ह निवासी, निवेश कुमार,उम्र 25 वर्ष व रितेश कुमार,उम्र 24 वर्ष बाइक से फरार हो गए थे। फरारअपराधियों को पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की कवाय शुरू कर दी गई है। उनको गिरफ्तार करने के लिए बेतिया पुलिस की एक टीम शीघ्र ही मुजफ्फरपुर रवाना होगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.