Tranding

साठी थानाअध्यक्ष,उदय कुमार व एएसआई आलोक कुमार पर मुकदमा हुआ दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दस्तावेजी जमीन पर कब्जा करने को लेकर साठी थाना प्रभारी,उदय कुमार,एएसआई, आलोक कुमार सहित 6 लोगों पर,साठी थाना के सतवारिया गांव के निवासी,जयप्रकाश श्रीवास्तव ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। इन्होंने दायक परिवार में बताया है कि इन सभी लोगों ने मिलकर उनके दस्तावेजी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, जब वह इसकी शिकायत थानाअध्यक्ष के पास करने गए तो उन्होंने रिश्वत की मांग की, विरोध करने पर उदय कुमार, आलोक कुमार उनके साथ गली गलौज,मारपीट करने लगे,साथ ही पॉकेट से ₹10 हजार निकाल लिया,दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए,सीजेएम ने इसआरोप को जांच के लिए भेज दिया है।

इस तरह की यह कोई नई घटना नहीं है,बल्कि सभी थाना प्रभारी,इनके पुलिस कर्मी थाना में आम जनता के जाने पर किसी बात की शिकायत करने पर या प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जाने पर इसी तरह का अभद्र व्यवहार करते हैं,रिश्वत की मांग करते हैं,रिश्वत नहीं देने पर ऐसा ही कुकर्म करते हैं। इसी तरह अगर न्यायालय में इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दायर होता रहा,तभी इनका मनोबल टूट जाएगा,साथ ही न्यायालय के डर से अपने आप में सुधार कर लेंगे,रिश्वत मांगना छोड़ देंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
159

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.