शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मनवापुल मुख मार्ग में स्थित गुरवालिया बाबू टोला के पास खड़ी एक ट्रक में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जबरदस्त टक्कर मार दी,जिसके कारण पिता,पुत्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,जबकि भतीजा का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। संवाददाता किस बात की जानकारी देते हुए मनवापुल थाना प्रभारी,मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि मृतकों में चमनिया बाजार निवासी रामबाबू शाह,रामबाबू शाह के पुत्र,प्रेम कुमार तथा रामबाबू शाह के पड़ोसी अशोक दास के पुत्र बलबीर कुमार के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों को बाइक पर लेकर चमैनिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे कि चमैनियां में लगभग 3 किलोमीटर पर खड़ी ट्रक में जबरदस्त ठोकर दी।थाना की पुलिस व डायल 112 की टीम तीनों को उठाकर अस्पताल इलाज के लिए ले गए,मगर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.