Tranding

महाविद्यालय में आयोजित द्वितीय दिवस अन्तरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

अर्मापुर पी0जी0 कालेज अर्मापुर कानपुर, महिला महाविद्यालय किदवई नगर, जुहारी देवी गर्ल्स पी0जी0 कालेज कानपुर, वी0एस0एस0डी0 कालेज तथा सी0एस0जे0एम0यू0 कैम्पस आदि टीमों ने भाग लिया। 

महाविद्यालय में आयोजित द्वितीय दिवस अन्तरमहाविद्यालयी (पुरूष एवं महिला) वॉलीबाल प्रतियोगिता मुख्य अतिथि के रूप में मुनीन्द्र शुक्ला पूर्व विधायक बिठूर, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वेश यादव,अध्यक्ष परिमल बाजपेई तथा कालेज के उपप्रबन्धक शिखर बाजपेई ,उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस पुरूष वर्ग में बाबू जयशंकर महाविद्यालय, उन्नाव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सी0एस0जे0एम0 विश्वविद्यालय कैम्पस तथा तृतीय स्थान बंशीकालेज ऑफ एजूकेशन, बिठूर कानपुर ने प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्मापुर पी0जी0 गर्ल्स कालेज, कानपुर एवं द्वितीय स्थान वी0एस0एस0डी0 कालेज, कानपुर, तृतीय स्थान बंशी कालेज ऑफ एजूकेशन, बिठूर, कानपुर ने प्राप्त किया।

समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से प्रारम्भ हुआ तत् पश्चात प्राचार्या जी प्रो0 मीता जमाल ने स्वागत भाषण द्वारा समस्त अतिथियों का एवं प्रबंधतन्त्र और महाविद्यालय परिवार का स्वागत किया सभी विजयी छात्र एवं छात्राओं को बधाई भी प्रस्तुत करी। मुख्य अतिथि के रूप में मुनीन्द्र शुक्ला (पूर्व विधायक बिठूर, कानपुर) ने अशिर्वचन प्रस्तुत किये। मुनिन्द शुक्ला ने कहा कि इस संस्था को अमिताभ बाजपेई द्वारा पुर्न जीवित किया गया है भविष्य में यह संस्था बिठूर क्षेत्र का एजूकेशन हब अवश्य बनेगी तथा बेटियों के विकास, प्रतिभा योगदान सफल होने का आशिर्वाद भी दिया। कार्यक्रम समापन में धन्यवाद महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ0 संजय सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
198

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.