मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में निजी अस्पताल को किया गया सील।
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जनपद के नगरपंचायत परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ठीक पीछे अवैध रुप से संचालित निजी अस्पताल जो सृजन चिकित्सालय के नाम से बोर्ड लगा रखा था। आज पुलिस ने चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में सील कर दिया और संचालक सहित अन्य संलिप्त व्यक्तियो को श्यामदेउरवा थाने पर लेकर गये।
जैसा कि महिला मरीज की सास मीरा देवी ने थाने पर तहरीर दिया हैं कि उनकी बहू अनुराधा पत्नी कमलेश कन्नौजिया अन्ध्या टोला रसूलपुर की डिलीवरी हेतु भर्ती कराई थी परन्तु निजी अस्पताल के संचालक ने बाहर के किसी डॉक्टर को बुलाकर लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करा दिया, जिससे बच्चे की हालत नाजुक हो गई। तहरीर के मुताबिक बच्चें को लेकर गोरखपुर गये और बच्चें की मृत्यु हो गई। इधर महिला मरीज की भी हालत सिरियस थी।
महिला की सास ने निजी अस्पताल के संचालक निशांत पांडेय पुत्र मनोज पांडेय एवं अभिनव यादव पुत्र भोजराज यादव के खिलाफ लापरवाही के साथ बिना जानकारी के ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही करने की मांग किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.