हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर के अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल द्वारा अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग और रीनल डायलिसिस सेंटर का अनावरण किया गया हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा अस्पताल द्वारा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जीआई और मेटाबोलिक डिसऑर्डर इंस्टीट्यूट शुरू करने की घोषणा की हैं। उत्तरप्रदेश में रहनेवाले लोगों के लिए यह वैद्यकीय सुविधा काफी फायदेमंद साबित होगी।गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जीआई और मेटाबोलिक डिसऑर्डर इंस्टीट्यूट नवीनतम नैदानिक तकनीक और जीआई (ग्रासनली, पेट और आंत, बृहदान्त्र, मलाशय) सहित पाचन तंत्र के सभी अंगों को शामिल करने वाले सभी गैस्ट्रिक और यकृत संबंधी बिमारी, मोटापा के उपचार करने के लिए अस्पताल में एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कार्यरत हैं। इसके अलावा किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसलिए अस्पताल में ५ बिस्तरों वाला अत्याधुनिक डायलिसिस मशीन उपलब्ध हैं। वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अरूण खंडूरी और डॉ.आलोक गुप्ता और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना भदौरिया इस केंद्र का नेतृत्व करेंगे।विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को उत्तर प्रदेश के लोगों के करीब लाने के लिए अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल कोशिश कर रहा हैं। इसलिए उत्तरप्रदेश में रहनेवाले लोगों को इलाज के लिए दूर जाना नही पडेगा। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना भदौरिया ने अंतिम चरण की गुर्दे की बीमारी पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहाँ की गुर्दे की बिमारी का समय रहते निदान और इलाज हुआ तो मरीज ठीक हो सकता है।अपोलो डायलिसिस का लक्ष्य किडनी की समस्याओं के लिए सर्वोत्तम देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहाँ की, स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए काफी महत्त्वपूर्ण हैं इसलिए यह नई सुविधा मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.