शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में स्थित,मां शारदा हेल्थ क्लिनिक,सुप्रिया रोड,बेतिया के प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर,अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर राकेश रोशन, एवं दिल्ली एम्स की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर नीतू कुमारी ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ लेने हेतु विभिन्न प्रकार के रोगियों को उनके विभिन्न रोगों से छुटकारा दिलाने हेतु निशुल्क चिकित्सा परामर्श,निशुल्क जांच शिविर काआयोजन किया।इस निशुल्क जांच शिविर में, आधुनिक मशीनों के द्वारा कई विशेष जांच जैसे,हड्डियों की मजबूती,नसों की जांच, अस्थमा,दमा,हार्ट की जांच, एनीमिया,कोलेस्ट्रॉल,शुगर ब्लड प्रेशर,इत्यादि की जांच भी बिल्कुल मुफ्त में की गई। यह जांच शिविर सुबह10:00 बजे से शाम तक,मां शारदा हेल्थ क्लिनिक,सुप्रिया सिनेमा रोड,बेतिया में चली।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के रोग से ग्रसित रोगियों का इलाज किया गया,साथ ही आवश्यकताअनुसार मुफ्त में दवाइयां भी बांटी गई,इस अवसर पर 500 सेअधिक विभिन्न प्रकार के रोगियों का उनके रोग से संबंधित मुफ्त में जांच किया गया।इसआयोजन के होने से इसक्षेत्र के गरीब,असहाय,वंचित वर्ग के रोगियों को काफी लाभ हुआ। इस आयोजन के होने पर, आयोजनकर्ता के प्रति लोगों ने आभार व्यक्त किया,साथ ही यह मांग भी किया कि के इस तरह का आयोजन हर 3 महीने पर कराया जाए,ताकि गरीब, असहाय,वंचित वर्ग के लोग इससे लाभान्वित हो सके। इस निशुल्क जांच शिविर के आयोजनकर्ता दोनों डॉक्टरों ने इस अल्पअवधि में,इस क्षेत्र में काम पर रहे चिकित्सकों को अपने अनुभव,अपनी कार्य कुशलता,कार्य क्षमता,कुशल व्योहार से सभी को पीछे छोड़करअपना सिक्का जमा दिया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.