Tranding

कलम को अपना हथियार बनाओ औजार को नहीं - मोहम्मद आकिब अंसारी

हाजी जलालुद्दीन कादरी ने अपने शादी की वैवाहिक वर्षगांठ पर एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में पठन- पाठन सामग्री वितरित की।

रमाशंकर गुप्ता

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रज़ा इंटरनेशनल रिलीफ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जलालुद्दीन कादरी ने अपनी शादी के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में छोटे-छोटे, नन्हे- मुन्ने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की, और सभी बच्चों को उनके उम्दा मुस्तकबिल के लिए खूब ढ़ेर सारी दुआएं और आशीर्वाद भी दिए। इस अवसर पर एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कलम को अपना हथियार बना औजार को नहीं, क्योंकि कलम में वह ताकत है जो बड़ी से बड़ी सत्ता को पलट सकती है। कार्यक्रम के इस अवसर पर

 माध्यमिक शिक्षा परिषद उर्दू पाठ्यक्रम के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद, एम. ए. एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा परवीन, निदा फातिमा, नसीम अशरफ फारुकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मकसूद अली, राष्ट्रीय सचिव वसी अहमद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राज शेख, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शफीक अहमद, समीर अहमद, नुरुल हुदा आदि लोगों के साथ सभी बच्चे उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
203

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.