धनंजय शर्मा बिल्थरा रोड
बलिया, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, मेजर ध्यान चन्द्र खेल रत्न अवार्ड एवं द्रोणाचार्य अवार्ड 2023 के लिए आनलाईन आवेदन किया जाना है।
युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, मेजर ध्यान चन्द्र खेल रत्न अवार्ड एवं द्रोणाचार्य अवार्ड 2023 के लिए आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है कि पात्र खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को केवल dbtyas-sports.gov.in पर आनलाईन आवेदन जमा करना आवश्यक है।
उक्त पुरस्कारों हेतु जनपद/प्रदेश के पात्र खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को केवल dbtyas-sports.gov.in पर आनलाईन आवेदन जमा कर सकतें है। इस विषय में विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया से कार्यालय अवधि में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता हैं।
उक्त आशय की जानकारी जवाहर लाल यादव , क्रीडाधिकारी बलिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.