गिरफ्तार अपराधी नवादा का है रहने वाला।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले की अतरी थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी प्रिंस कुमार है जो नवादा जिले के रहने वाला है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल, एक मोबाइल बरामद किया गया है। इसका खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अतरी थाना की पुलिस जब गश्ती कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार के साथ ग्राम टिकरा चक मोड़ के पास बैठा हुआ है।
सूचना के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए जब पुलिस पहुंची तो देखकर व्यक्ति छुपने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ा गया और पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम प्रिंस कुमार बताया। जब पकड़ा गया व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो उसके कमर के बाएं तरफ खोसा हुआ एक देशी पिस्तौल और एक मोबाइल बरामद किया गया।
जिसके बाद पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया और कांड संख्या 501/2023 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.