रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के इमामगंज में डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मां-बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों की ओर से काफी दिनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
मां-बेटी का शव संदिग्घ अवस्था में बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला की शादी 2012 में हुई थी। महिला के मायकों वालों ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज के लिए इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया-पटना राजमार्ग 69 के निकट पेट्रोल पंप के निकट की है। स्कूल के समीप सुबह में मां-बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इमामगंज थाने की पुलिस ने पहुंचकर सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भेज दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.