शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
दुकान का बाकी का पैसे का लेनदेन करना एक युवक को बहुत महंगा पड़ गया,इस लेन-देन के मामले में एक बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद गोद कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना से संबंधित संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलुवा पंचायत के बुधवलीया गांव में रात के समय रघुनाथ शाह गोंड का बेटा,संदीप कुमार गोंड उम्र 19 वर्ष को चाकू मार कर जख्मी कर दिया,जिसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है।अस्पताल प्रभारी, श्याम किशोर यादव ने संवाददाता को बताया कि जख्मी का इलाज किया जा रहा है,फिलहाल वह खतरे से बाहर है,जख्मी युवक का फर्द बयान लेकर कार्रवाई लिए संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा।अस्पताल में भर्ती घायल,संदीप कुमार गोंड ने संवाददाता को बताया कि वह अपने घर में किराना का दुकान चलाता है,उसने कहा कि दारा सिंह का कुछ हजार रुपया बकाया था,जो देने का वादा किया था,बकाया रुपया मांगने गया था,लेकिन दारा सिंह ने रुपया नहीं दिया,तभी रात घर से करीब1किलोमीटर दूर मोहन चौधरी के घर पर बकाया रुपया मांगने के लिए गया था,वापस लौटने के दौरान गांव की ही मुलाम यादव, संजय यादव,दारा यादव,धर्मेंद्र यादव,छोटे सिंह ने घेर लिया, इसके बाद चाकू से पेट,हाथ, सर पर हमला कर दिया, जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई।आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेतिया मेडिकल सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.