Tranding

अंतर्राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, मीडिया कर्मियों की उपस्थित संतोषजनक नहीं रहने पर भी डीपीआरओ ने अपनी पीठ थपथपाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस केअवसर परआयोजित की गई कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों की कम उपस्थिति,विगत वर्षों की भांति संतोषजनक नहीं थी,इसका मुख्य कारण यह रहा कि कार्यक्रम करने की सूचना, डीपीआरओ बेतिया के कार्यालय से 3:00 बजे से होने की घोषणा की गई,मगर इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को 2:33 पर मिली,जबकि विगत वर्षों में इसकी सूचना एक दिन पूर्व दे दिया जाता था,जिससे जिले भर के मीडिया कर्मी ससमय उपस्थित हो जाते थे,मगर इस बार डीपीआरओ कार्यालय के माध्यम से समय की जो घोषणा की गई,वह निसंदेह मात्रऔपचारिकता निभाने, छलावा करने की नियत से की गई।प्रिन्ट,डिजिटल एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े संवाददाताओं की उपस्थित विगत वर्षों की भांति अगर नगण्य ही कहा जाए तो कोई बेजा नहीं होगा,इसकी सत्यता की जांच विगत वर्षों के मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर के हस्ताक्षर से आंकी जा सकती है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, आयोजित परिचर्चा में कुछ वक्ताओं ने अपनेअपने विचार रखे।जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,अनंत कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थित संतोषजनक नहीं रहने पर भी अपनी पीठ स्वन्य थपथपाली,उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया की बदौलत ही प्रखंड की पहचान जिलास्तर पर,जिला की पहचान राज्यस्तर पर होती है।मीडियाकर्मी अपने लेखनी की बदौलत ही लोगों को जागृत करते हैं,साथ ही जिले के सभी खबरों से अवगत कराते हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों की उपस्थित संतोषजनक नहीं रहने पर भी,उन चंद मीडिया कर्मियों की उपस्थिति को ही अपने उद्देश्य कीअसफलता को सफलता महसूस करते हुए,अपनी पीठ थपथपा लिए हैं,उन चंद उपस्थित मीडियाकर्मियों के प्रति आभार जताकर संतुष्ट हो गए।

जिला केअति सुदूर प्रखंड, अनुमंडल के बहुत सारे पत्रकार बंधुओ ने डीपीआरओ के इस तरह से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के कार्यक्रम केआयोजन की सूचना निम्नअवधि में प्रसारित करना कहीं ना कहीं से लापरवाही का द्योतक होने का संकेत मिलता है।जिले भर के पत्रकार बंधुओ ने एक स्वर होकर यह कहने पर मजबूर हुए कि अगर भविष्य में इसकी nपुनवृति होगी तो शायद कोई भी पत्रकार बंधु इनकेआवाज पर लब्बैक नहीं कहेगा,इसके विरोध में आवाज उठाने पर मजबूर होगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
217

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.