शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक मत्स्यपालक किसान के पोखर में लाखों रुपए के मछलियों का बीज डाला गया था,वह बढ़कर मछलियां एक से दो किलो की हो गई थी, जिसे मत्स् पालक छठ के बाद बचने के चक्कर में था,मगर किसी व्यक्ति के द्वारा पोखर में जहर डाल देने से लाखों की मछलियां मर गई,मत्स्यपलक ने घटना की सूचना पुलिस को देकर इंसाफ की गुहार लगाई है,वहीं घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र के लाकड़ सिसई पंचायत के साहुआटांड़ गांव में,एक
मत्स्यपालक,मोहम्मद सैफुल्लाह ने कर्ज पर पैसे लेकर मछली पालन शुरू किया था,उन्होंने संवाददाता को बताया कि पहली बार पोखर खुदवाकर मछली के जीरे डाले थे,मछलियां बड़ी हो गई थी,किसी ने हमको फोन करके खबर दी कि पोखर के पानी की सतह पर मछलियां मरकर उपला रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही मत्स्य पालक पोखर में जाकर देखा तो मछलियां मरी हुई पानी के सतह पर नजर आ रही थी। इस घटना की जानकारी लगते ही धीरे-धीरे गांव के सभी लोग वहां जमा हो गए,मरी सभी मछलियों को छानकर बाहर निकल गया,वही पोखर में चुना डालकर नीचे जीवित मछलियों को बचाने की कोशिश की गई, इस घटना के बाद मत्स्य पालक,मोहम्मद सैफुल्लाह ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ के गुहार लगाई है।ग्रामीणों का कहना है कि मछलियों के पोखर में किसी ने जहर डाल दिया,जहर का मछलियों और पोखर की पानी की जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तालाब में मछली के मर जाने से मतस्यपलक को करीब 2 लाख की घाटा का नुकसान लगाया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.