योजना स्थल के नाम में भी गड़बड़ी
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के तहत फर्जी तरीके से तालाब खुदाई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।वही एक महादलित की साढ़े छ:कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा कर तालाब खोदे जाने से योजना में फर्जीवाड़ा कर राशि निकासी कर मामले को और भी गंभीर बना दिया गया है। मामला जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात की है,जहां तिलैया कला गांव के रहने वाले मुकेश कुमार ने दीपावली की रात मनरेगा से एक महादलित की साढ़ें छ: कट्ठा जमीन पर जेसीबी चलाकर तालाब बना दिया हैं। इस योजना का नाम गीता देवी पति मुकेश कुमार ग्राम तिलैया कला हैं, जबकि इसकी खुदाई तिलैया खुर्द गांव में की गई है योजना की राशि ढाई लाख की है तथा इसका रकवा 50* 80 का हैं। इधर अपनी जमीन पर तालाब खुदाई किए जाने की भनक पर गांव के ही महादलित परिवार के लोग भौचक हैं। जमीन स्व. केशव मंडल तिलैया खुर्द के नाम पर हैं। इनके चार पुत्र हैं ।उनके नाम रामजी मंडल, प्रेमन मंडल, शिव मंडल व सुरेश मंडल हैं। इनमें पहले व तीसरे पुत्र की मौत हो चुकी है।स्व. रामजी मंडल की विधवा सुरती देवी ने बतायी कि देवर प्रेमन मंडल की मौत के बाद गांव के मुकेश यादव ने उनका उन पर 25 हजार का कर्ज लेने की बात कह कर जमीन हथिया ली है और उसे पर बिना पूछे तालाब की खुदाई कर दी है जिसे हम सब परिवार अचंभित और भयभीत हैं। गौरतलब है कि जिस जमीन पर तालाब की खुदाई की गई है उसके ठीक बगल में पईन भी है जिसे भी तालाब में मिला लिया गया है जिससे आहार में संग्रहित होने वाले पानी भी अवरुद्ध हो गया है और निकट भविष्य में किसानों के समक्ष पटवन की समस्या भी गंभीर होगी। यह भी बता दें कि इस पंचायत में विगत दो माह पूर्व भी मनरेगा से जेसीबी चलाकर एक भूमि पर तालाब की खुदाई की गई थी, जिसमें कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व पंचायत अधिकारी लिप्त रहे हैं तथा इस तरह के कार्य को अंजाम देकर सरकारी संपत्ति का लूट मचा रखा हैं। बिडम्बना है कि बावजूद वरीय अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रहा है जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.