सांसद सत्यदेव पचौरी के निर्देशन में निर्धन लोगों के लिए पनकी के स्वराज नगर में वार्ड मित्र अश्वनी पाल के सहयोग से निशुल्क आयुष्मान कार्ड का कैंप का हुआ सफल आयोजन।
अमित कुमार त्रिवेदी
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
पनकी क्षेत्र के वार्ड 57 स्वराज नगर में रविवार के दिन वार्ड 57 के सचिव संदीप तिवारी के आवास पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सांसद सत्यदेव पचौरी की निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड से लाभान्वति करने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए एसबीआई बैंक के पास आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया गया वार्ड मित्र अश्वनी पाल ने कहा कि सरकार द्वारा राशन कार्ड में 6या इससे अधिक यूनिट होने वाले सभी परिवारों को आयुष्मान कार्ड लाभ देने का फैसला सराहनीय एवं प्रशंसनीय है जिससे प्रत्येक गरीब व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
जिला उपाध्यक्ष सत्यनाथ पांडे पनकी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ललित उपाध्याय चंद मोहन मिश्रा महिला मोर्चा पनकी मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित दुबे वार्ड 57 सचिव संदीप तिवारी के निज निवास में कार्यक्रम रखा गया था
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.