शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक गांव में कुनदेव यादव की बेटी की बारातआई हुई थी, जिसमें गांव के ही हीरामन यादव का बेटा राजा नेवता करने गया था,जहां नेवता करने के बाद किसी बात को लेकर नगीना ठाकुर का बेटा, रूपेश और अभय से बकझक हो गया,जिसको लेकर दोनों ने मिलकर उसे बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया,इसके बाद राजाअपने बाप हीरामन यादव के घरआकर सब बात की जानकारी दी,तभी हीरामन यादव,नगीना ठाकुर के घर जाकर पूछताछ करने लगा, तभी नगीना ठाकुर के परिजन ने चाकू से उसके गर्दन पर वार कर दिया,जिससे वह घटना स्थल पर ही गिरकर उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस को सूचना मिलने पर,घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेज दिया,साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुड़ गई है।
मृतक की पहचान गोलाघाट गांव निवासी,दहाड़ी यादव के पुत्र,हीरामन यादव,उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.