भैस चोरी करके लोडर में भरकर सरसौल बाजार में बेचते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस एक अदद तमन्चा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस भी किया बरामद।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
ग्राम पचुल्ला चौकी क्षेत्र जमालपुर थाना कोतवाली जनपद बाँदा से 03 राशि छोटी बडी भैस चोरी करके लोडर में भरकर सरसौल बाजार में बेचते समय 04 अभियुक्तो को 12 बोर का देसी तमंचा एवं दो कारतूस के साथ बरामदगी/गिरफ्तारी किया गया! पशु क्रूरता अधिनियम व मु0अ0सं0 425/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग किया गया पंजीकृता घटनाक्रम का विवरण
जनपद बाँदा से कुछ चोर भैस चोरी करके पिकप मे लाकर सरसौल बाजार में बेचने जा रहे है। सरसौल बाजार से अभियुक्त स्वयंबर बाबू प्रजापति पुत्र गयादीन नि० तनगामऊ थाना जसपुरा जनपद बाँदा उम्र 30 वर्ष रोशन पुत्र योगेश कुमार द्विवेदी नि० ग्राम व थाना जसपुरा जनपद बाँदा उम्र 21 वर्ष 3. बिन्दा पुत्र रामभजन वर्मा नि० मोहल्ला बाबा तालाब थाना जमालपुर जनपद बाँदा उम्र 32 वर्ष सुनील कुमार प्रजापति पुत्र चुनवादा नि० ग्राम बिसण्डा थाना बिसण्डा जिला बाँदा उम्र 20 वर्ष को एक लोडर में 03 राशि छोटी व बडी भैस व अभियुक्त स्वयंबर बाबू प्रजापति पुत्र गयादीन नि० तनगामऊ थाना जसपुरा जनपद बाँदा उम्र 30 वर्ष के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.