Tranding

पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से फैला मातम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रमोली देवी माई स्थान के पास एक पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला, इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया

संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है कि यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ पंचायत के रमोली देवी माई स्थान के पास घटी है

युवक का शव काले रंग के दुपट्टे से टंगा हुआ था,वहीं पास में ही उसकी बाइक पड़ी हुई थी,तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से मिलेआधार कार्ड से उसकी पहचान,धूमनगर बेलवा टोला वार्ड नंबर 5 के संजय मांझी के पुत्र,दीपक,उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है, पॉकेट से मोबाइल,पर्स आदि मिला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज कर मामले की जांच में जुड़ गई है।हत्या के इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। युवक की शादी भवरवा गांव में तय हो चुकी थी,और दहेज में वही बाइक भी मिली थी,लेकिन अब सवाल यह उठता है कि युवक को10 किलोमीटर दूर रामौली गांव में कैसे पहुंच गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.