रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने एक जेसीबी वाहन में आग लगा दी। आग से जेसीबी वाहन के इंजन और टायर को क्षति हुई है ।वहीं नक्सलियों ने घटनास्थल के पास पर्चा छोड़ा है, जिसमें पुल और सड़क का निर्माण करने वालों को चेताया गया हैं। घटना जिले के नक्सल प्रभावित मैगरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बीती देर रात बड़ी घटना को अंजाम दिया है।नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियार से लैस रहे दस्ते के द्वारा बिकुआ कला कालीदह गांव के पास मुख्य सड़क किनारे ईट भट्टे पर लगी एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी गई।हालांकि आग से जेसीबी मशीन को आंशिक क्षति हुई है। टायर और इंजन के पास के हिस्से को नुकसान पहुंचा है।वहीं नक्सलियों ने घटनास्थल के पास चार पर्चे छोड़े है । पर्चे में कई तरह की बातें लिखी गई है।यह भी कहा गया है, कि सड़क और पुल का निर्माण करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नक्सली पर्चे के मुताबिक बिना सहमति के कोई पुल या सड़क के निर्माण का काम न करें, नहीं तो जो क्षति होगी, उसके जिम्मेदार वो खुद होगें ।इस तरह के नक्सली पर्चे के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।नक्सली पर्चे में कई मुखिया और ठेकेदार की बारी आने की भी बात लिखी गई है ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.