शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
कस्तूरबागांधी आवासीय बालिका विद्यालय,योगापापट्टी
के वार्डेन,शिल्पी कुमारी पर लगे विभिन्नआरोपों के तहत उन पर गाज गिरी है।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान,मनीष कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि उनके उपर लगाए गए सभी आरोप को सत्य पाए जाने के कारण उनको सेवामुक्त कर दिया गया है। वार्डेन पर लगे विभिन्न गंभीर आरोपों के मामलों में की गई विगत 5 महीने में 3 से 4 बार विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था,हर बार की स्थिति यही पाई गई,व्यवस्था में सुधार के निर्देश के बाद भी कोई सुधार नहीं दिख रहा था, जिसको लेकर वार्डेन से स्पष्टीकरण की मांग की गई, लेकिन वार्डन का जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण उनके वेतन में 10% की स्थाई कटौती का आदेश भी निर्गत किया गया था,बावजूद इसके विद्यालय व्यवसाय में कोई सुधार नहीं हो रहा था,वार्डेन पर आरोप है कि केजीवीभी के निरीक्षण के दौरान हमेशा गैर गैरहाजिर पाई जाती थी,वहीं विद्यालय परिसर,किचन में गंदगी का अंबार बना हुआ था, शौचालय की स्थिति भी काफी दयनीय हालत में थी,वहीं वार्डेन बिना सूचना विद्यालय से रात में गायब रहती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ समग्र शिक्षाअभियान ने वार्डेन,शिल्पी कुमारी को सेवामुक्त कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.