वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
काठमांडू (नेपाल) मे 27 से 29 दिसंबर तक होने वाली साउथ एशियन थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय थाईबॉक्सिंग टीम मे उत्तर प्रदेश के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया जिनके नाम इस प्रकार है। अथर्व अग्रवाल,लबीब खान,ओम गुप्ता,मोहम्मद वसीम।
साथ ही नेशनल थाईबाक्सिंग रेफरी एग्जाम पास करने वाले उत्तर प्रदेश के 4 रेफरी सरताज अहमद,अज़हर खान, अवधेश कुमार,सद्दाम खान का चयन नेशनल रेफरी पैनल मे हुआ। जिन्हे साउथ एशियन थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप मे रेफरीशिप करने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों और रेफरीयो को बधाई देने वालों में थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट माननीय दयाशंकर मिश्रा '(राज्य मंत्री- उत्तर प्रदेश सरकार), जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन,रामलखन शास्त्री,सेराज अहमद कुरैशी,मोहम्मद अकरम,आरिफ खान,फ़साहत हुसैन,बाबू, सैयद इरशाद हुसैन,सिद्धार्थ सिंह राजपूत, मो.ज़ीशान,दिलशाद अहमद,संदीप गुप्ता,डॉक्टर मोहम्मद ताहिर,आशीष कवि गुरु, शम्स तबरेज शम्पु,जया सिंह,शाकिर सिद्दीकी,मनीषा रानी, सलाउद्दीन अली, सुहैल अख्तर,अमित श्रीवास्तव,रमाशंकर विश्वकर्मा, मो.इरफान, अभिषेक सोनकर,वीरेंद्र शर्मा,राशिद अहमद,धर्मेंद्र कुमार, जयप्रकाश यादव, अतहर अली, नीरज गुप्ता,सूरज सिंह,अवधेश कांस्कर, मो.शादाब,सौरभ कुमार, विपिन आर्या, आलोक मिश्रा शामिल थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.