शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक महिला को उसके पति के साथ चल रहे केस में पैरवी करने का झांसा देकर,केस में न्याय दिलाने को लेकर यौन शोषण करते हुए उससे ₹4 लाख की ठगी कर ली गई है। इसी क्रम में इसी क्रम में वह युवा के प्रतिदिन उसके घर जाता था,जिसके चलते उससे यौन संबंध लगातार कई महीने होने के कारण वह गर्भवती हो गई, तो आरोपित ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया घटना बैरिया थाना क्षेत्र के गांव की है, उक्त महिला ने बैरिया थाना में इसके विरोध में प्राथमिक की दर्ज कराई है, पुलिस प्राथमिकी उपरांत मामला की जांच में जुड़ गई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि अभियुक्त ने केस में अपने पक्ष में जजमेंट करने को लेकर इसका गहना और जमीन बेचवाकर चार लाख रुपया भी ठग लिया। महिला के परिवाद दायर करने पर न्यायालय ने उक्त युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश देकर उसे पकड़ने के लिए कहा है। संवाददाता को घटना की जानकारी उक्त महिला से मिली कि मेरे पति से तलाक से संबंधित केस चल रहा है,इसी से संबंधित यह घटना है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.