रिपोर्ट - धनंजय शर्मा बिल्थरा रोड
बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
उभांव थाना अन्तर्गत मंगलवार की देर शाम लगभग नौ बजे मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग पर तेंदुआ गाँव के निकट तेज रफ्तार टेम्पो और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को सी एच सी सीयर पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
चालक का शव टैम्पो को काटकर निकाला गया। पुलिस द्वारा मृत चालक के शव को अन्त्य परीक्षण हेतु बलिया भेज दिया गया ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026