शहाबुद्दीनअहमद
बेतिया, बिहार।
एक डॉक्टर ने एक महिला के साथ 14 वर्षों तक यौन शोषण किया,पीड़ित महिला ने उक्त डाक्टर पर शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी मेंआरोप लगाया है की शादी का झांसा देकर यौन शोषण लगातार किया करते थे,साथ ही गर्भ गिराने हेतु मारपीट किया करते थे। डॉक्टर नरकटियागंज निवासी है।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 6 दिसंबर को आरोपीय चिकित्सक द्वारा क्लीनिक में ही जान से मारने की धमकी और मारपीट करने लगे,पीड़िता के चिल्लाने पर लोग जमा हो गए,तो डॉक्टर फरार हो गए।उक्त महिला ने बताया किआरोपित चिकित्सक,अशोक पहले से ही उसके घर में अपना क्लीनिक चलाया करते थे,वहां भी उन्होंने हमको अपनी पत्नी की तरह रखा,कई बार जब वह पेट से हुई तो उसका बच्चा नुकसान करवा दिया गया,वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ तो डॉक्टर उससे दूर भागने लगा। महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,शीघ्र ही आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, यह दावा रामाश्रय यादव शिकारपुर थानाअध्यक्ष ने किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.