Tranding

बाइक बिजली पोल से टकराई चालक की घटना स्थल पर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दोनों बाइक चालक जिस रफ्तार से गाड़ी चला रहे हैं, उससे प्रतिदिन घटना दुर्घटना होनाआवश्यक प्रतीत होता है, बाइक चालक जब अपनी बाइक पर बैठ जाते हैं तो फिर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुएअपने को हवाई जहाज का चालक समझकर तेज रफ्तार को पकड़ लेते हैं,जिससे घटना होना स्वाभाविक बात है,इसी कारणवश कई बाइक चालक की मृत्यु घटना स्थल पर हो जाती है,या घायल होने की स्थिति में इलाज के दौरान हो जाती है।इसी क्रम में, संवाददाता को एक घटना की सूचना मिली है है कि,योगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही बघांबरपुर वार्ड नंबर 11 के निवासी,50 वर्षीय,गंगाराम अपने बाइक से प्रातःसमय घर से कहीं काम से जा रहे थे,तभी अचानक पुल के पास बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई,जिससे करंट की धारा प्रवाहित हो गई,इसी के संपर्क मेंआने से घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया। घटना घटने पर मृतक के घर में मातम छा गया है,साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.