Tranding

गुरु इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

अमित कुमार त्रिवेदी

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

 पनकी के गंगागंज कॉलोनी स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्ले ग्रुप से आठवीं वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मैथ क्विज, बास्केटबॉल,जंपिंग, बैडमिंटन का खेल शामिल था अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

  "एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है" इस कथन को चरितार्थ करते हुए कानपुर के पनकी के गंगागंज में स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय ने शंभू विला प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुप्रिया दुबे (वार्ड 50 पार्षद ) ने फीता काटकर शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में आज म्यूजिकल चेयर, कैरम,टेबल टेनिस, शतरंज,बैडमिंटन, थ्रो बॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी,वॉलीबॉल,जलेबी रेस जैसे इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं अपनी क्षमता व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गोपाल गुप्ता(पीएलबी) ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है।तथा बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए यह आवश्यक है। एवं खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है अतः बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।

 प्रथम दिवस के खेल प्रतियोगिता का समापन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है तो शारीरिक विकास का साधन खेल है इससे बच्चों में स्नेह व मित्रता का भाव जागृत होता है साथ ही खेल शिक्षक आशीष सिंह व उषा सिंह के योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य ऊषा सिंह ने की

 आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद अशोक दुबे, राहुल सिंह, सोनम प्रजापति, प्रांजुल दुबे आदि उपस्थित रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
180

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.