रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
बलिया जिले के उभांव थानांतर्गत चौकियां-नगरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया।
उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव
निवासी जकाउल्लाह उम्र (25 वर्ष ) बाइक से अपने एक साथी के साथ भुवारी मोड़ की तरफ जा
रहा था। अभी वह
भुवारी मोड़ पहुंचा ही था कि चौकियां मोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक उछल कर दूर जा
गिरे। इस दुर्घटना में बाइक सवार जकाउल्लाह व दूसरा
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जकाउल्लाह के साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बचा और उसे मामूली चोट ही आई।
गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार
की पहचान सौरभ यादव उम (18 वर्ष ) पुत्र अमरजीत यादव निवासी बंजारी थान थाना उभांव जनपद- बलिया के रूप में हुई। घायल दोनों बाइक सवारों को खून से लथपथ देख आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जकाउल्लाह की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी जबकि दूसरे घायल सौरभ को जिला
अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.