सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी के सुपुत्र अशहर हुसैन ने एचपी डीफेन्स एकेडमी सिविल लाइन्स स्कूल के यूकेजी में अध्यनरत बच्चे ने अपने क्लास में 100 प्रतिशत नम्बर प्राप्त कर सभी का मान बढ़ाया है। साथ ही स्कूल में क्रिसमस डे के मौके पर प्राइज कूपन में सांत्वना पुरस्कार हासिल कर सभी को प्रफुल्लित कर दिया। अशहर हुसैन ने शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्राइज पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने अशहर को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अशफ़ाक हुसैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अल्लाह तआला से दुआ है कि अशहर हुसैन के उज्वल भविष्य को सांवारते हुए तरक्की की राह पर चलने की तौफीक अता फरमाएं।
इस मौके पर आँल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, प्रमुख महासचिव मुर्तजा हुसैन रहमानी, महासचिव असरार आलम, शीश महल दरगाह के खादिम /गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, रेहान मारूफी, सैयद समीउद्दीन समी, मुहम्मद आसिफ ने अशहर हुसैन को अपनी दुआओं से नवाजते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.