शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नौतन पीएचसी में लोगों के द्वारा हंगामा खड़ा करने के उपरांत डॉक्टर ने हंगामा शांत करने हेतु स्थानीय थाना प्रभारी खालिदअख्तर को फोन किया, जिस पर थाना प्रभारी ने डॉक्टर को बहुत उल्टा सीधा बोला,साथ ही बदतमीजी की
इसके साथ ही डॉक्टर को अपनी औकात में रहने की बात की,अपना रोब,औकात बताकर डॉक्टर सेअसंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।सिविल सर्जन बेतिया डॉक्टर श्रीकांत दुबे से डॉक्टर ने मौखिक रूप से सारी बातों की जानकारी दी।
पीड़ित डॉक्टर भगवान को नौतन थानाअध्यक्ष,खालिद अख्तर ने जो दूर व्यवहार किया,इस मामले को लेकर डॉक्टर के संगठन ने सिविल सर्जन बेतिया से इस पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है,अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर के एसोसिएशनआगे की वृहद कार्रवाई करेंगे।जिला पुलिस कप्तान ने मामले में जांच का आदेश दिया है,जांच रिपोर्ट आने के बाद ही थानाअध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.