बीकापुर अयोध्या, उत्तर प्रदेश।
कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव में बीती रात नाबालिग लड़की को जबरन उठा कर गांव के ही युवक ने किया रेप। पुलिस ने पीड़िता के मामा की शिकायत पर दर्ज किया नाबालिक से दुराचार तथा धमकी देने का मुकदमा। सूचना के अनुसार पीड़िता अपने घर में छोटी बहनों के साथ थी। पीड़िता की मां का देहांत हो चुका है तथा पिता बसिलसिले मजदूरी बाहर रहता है। रात में गांव के ही दबंग युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को ले जाकर हवस का शिकार बनाया गया। अगले दिन जानकारी मिलने पर पीड़िता के मामा ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई तो मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए धड़ पकड़ शुरू कर दी। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.