Tranding

निर्वाचक सूची और भी त्रुटिरहित और सुदृढ़ हुआ ।

अंजुम शहाब की रिपोर्ट

मुज़फ्फरपुर, बिहार।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जो 27 अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है, जिसपर 12 जनवरी 2024 तक दावा आपति प्राप्त किया गया। इस बीच चार विशेष तिथियों में विशेष अभियान चलाकर निर्वाचक सूची को और भी मजबूती दी गयी। 22 जनवरी को अंतिम रूप से प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जायेगा। आज इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की जिले में इस बार आज 13 जनवरी की तिथि तक एक लाख से अधिक मतदाताओं को निर्वाचक सूची में इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से जोड़ा गया, जिसमें 31 हजार से अधिक सिर्फ युवा (18-19) वर्ग के मतदाता हैं। कुल नये जोड़ने वाले निर्वाचकों में 51 फीसदी 18 से 39 आयुवर्ग के युवा हैं। इस अभियान की खासियत यह रही कि इस बार 21 ट्रांसजेण्डर को भी जोड़ा गया है। कुल-116 ट्रांसजेण्डर निर्वाचक सूची में हो गये। इसकी दूसरी विशेषता यह रही की पहली बार विगत पाॅच वर्षाें में 97233 ASD निर्वाचकों को सूची से नियमानुसार विलोपित किया गया। वहीं 112000 कुल नये निर्वाचक जोड़े गयें। 18-19 आयुवर्ग की सूची में हिस्सेदारी 0.93 फीसदी हो गयी, जो कांफी सराहनीय है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आसन्न लोक सभा निर्वाचन को देखते हुए ई.वी.एम./वी.वी.पैट मशीनों तथा उनके कार्य संचालन की प्रक्रिया को जनमानस/मतदाताओं तक डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा, इसके लिए 15 जनवरी को समाहरणालय परिसर से विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार 11 चलंत डेमोस्ट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाया जायेगा। यह वाहन 2104 मतदान भवन पर जा-जा कर लोगों को इसके कार्य करने की तरीके को बतायेगा, जो सभी मतदान केन्द्रों को कवर करेगा। एक दिन में औसतन 15 मतदान भवन परिसर में ये ई.वी.एम./वी.वी.पैट वाहन प्रदर्शन कार्य किया जायेगा। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित थें।*

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026