रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
मानववादी संगठन अर्जक संघ की बाराचट्टी-मोहनपुर प्रखंड इकाई द्वारा जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय लोदिया के प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संघ के जिला समिति सदस्य संजय मंडल ने किया ।संगोष्ठी में संघ के जिलामंत्री सह वरिष्ठ पत्रकार विनोद विरोधी ने 'अर्जक संघ क्यों' विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि संघ मानववादी व वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित श्रमशील कामों का संगठन है जिसकी स्थापना 1 जून 1968 को महामना रामस्वरूप वर्मा के द्वारा की गई थी।तब से आज तक विषमतामूलक संस्कृति के खिलाफ आंदोलन करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित रहा है।इस अवसर पर ऐतिहासिक तथ्यों की चर्चा करते हुए संघ के स्थानीय कार्यकर्ता रहे अजय कुमार शिक्षक ने कहा कि मनुवादी व्यवस्था के कारण समाज लगातार पिछड़ते चला जा रहा है। पुनर्जन्म, भाग्यवाद ,चमत्कार ,वर्ण व्यवस्था के कारण देश की बड़ी आबादी शोषण का शिकार बनी है ।वहीं उपस्थित लोगों ने संगठन के विस्तार के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया ।इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में अक्षय कुमार ,नितीश कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, तेतर महतो, सुरेश प्रसाद ,गणेश कुमार ,देवंत मांझी ,शिव कुमार ,शंभू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।इस अवसर पर अनेक लोगों ने अर्जक संघ की सदस्यता भी ग्रहण किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.