करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल, महाराजगंज के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन उप केंद्र -बसवार, वेलवा,छपिया,चौपरिया,डेरवॉ , धनहा नायक ,धरमौली एवं धरमपुर में आयोजित किया गया। जिसमें 317 किशोरियों एवं 289 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने विकसित युवा विकसित भारत विषय पर किशोर किशोरियों मे विस्तार से चर्चा किए। चर्चा के दौरान काउंसलर गुप्ता ने बताया कि विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं के मानसिक शारीरिक बौद्धिक और भौतिक विकास होना अति आवश्यक है। जब युवा विकसित होगा तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। युवा इस प्रकार हमें देश हित में कदम से कदम मिलाकर देश की प्रगति ,उत्थान मे हर संभव कार्य करने होंगे। कार्यक्रम में लड़कियों की शादी कम से कम 18 वर्ष और लड़कों में शादी की सही उम्र कम से कम 21 वर्ष जरूर होनी चाहिए यदि हम कम उम्र में शादी करते हैं तो इसका व्यापक दुष्प्रभाव किशोरियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जैसे अगर किसी किशोरी का शादी 18 वर्ष से पहले होती है तो उसके बच्चे का जन्म समय से पहले होने का चांस ज्यादा होता है या फिर सिजेरियन के माध्यम से ही डिलीवरी हो पाता है इस दौरान बच्चे की वजन ढाई सौ ग्राम से कम होती है, जिससे उसकी पूरी शारीरिक विकास नहीं हो पाती है बाल विवाह होने पर समाज के सम्मानित व्यक्तियों जैसे प्रधान बीडीसी, नगर पंचायत अध्यक्ष या कोई सामाजिक संगठन चलाने वाली संगठन आशा, आगनबाड़ी और एमएम से मदद लिया जा सकता है। इसके उपरांत भी बाल विवाह होता है तो इसके दुष्परिणाम के बारे में पेरेंट्स को बताना चाहिए तथा पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 चाइल्ड लाइन नंबर 1098 एवं 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से शिकायत किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों में सेनेटरी पैड एवं किशोर किशोरियों मे आयरन की गोली वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोर किशोरियों का बीएमआई टेस्ट एवं स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार विशाल यादव को द्वितीय पुरस्कार प्रिंस गुप्ता को तृतीय पुरस्कार रिमझिम गुप्ता को एवं सांत्वना पुरस्कार आंचल को दिया गया इस अवसर डॉ ए एन मिश्रा, डॉक्टर एमपी सिंह, विराट मिश्रा व रुकमणी पटेल आशा ,आंगनबाड़ी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.