शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
असम राज्य में जिला के योग मजदूरी करने जो सप्तक पूर्व गया था जो लोरिया के पदार्थ धनगर टोली का रहने वाला बताया गया है। उक्त मजदूर अपने अन्य साथियों के साथ बाजार से राशन खरीदने के लिए जा रहा था, तभी अचानक को पिकअप वैन के पलट जाने से उसे दबकर उसकी मृत्यु हो गई,जबकि आधा दर्शन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।मृत मजदूर की पहचान, गोबरौरा पंचायत के ही मटियारिया धागाडटोली के बारूं सहनी के पुत्र,पन्नालाल साहनी,उम्र 42वर्ष के रूप में की गई है।इधर इसकी मौत की खबर सुनते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया है,परिवार जनों में दुख का पहाड़ टूट गया है,परिवारजन उसके शव को लाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,उसकी पत्नी लाल परी देवी बेहोश पड़ी हुई है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है,जो 10 साल से काम की है।
संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक 2 सप्ताह पूर्व असम के लखीमपुर जिले के बंदादोआ थाना क्षेत्र में किसी चिमनी में मजदूरी का काम करने गया था,इसके साथ ही गांव के आधा दर्जन से अधिक मजदूर गए थे,इसमें सभी घायल हो गए हैं,जिनका इलाज चल रहा है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.