Tranding

चंपारण के आकाश ने बीपीएससी में नौवां स्थान प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला के एक युवक ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में नौवां स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है,साथ ही इस युवक ने गांव से लेकर प्रखंड और जिला तक अपनी सफलता का डंका बजा दिया है।संवाददाता को आकाश के पिता ने बताया कि उक्त युवक को साठी थाना क्षेत्र के दमदमुआ गांव के रहने वाला आकाश कुमार के पिता ब्रजेश ठाकुर किसान है,वही माता सरिता देवी गृहणी है। चार भाइयों में आकाश सबसे बड़ा है,आकाश ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से हासिल की,साठी के बलिराम हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की।आकाश ने अपना नाम के साथ माता-पिता और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। बेटे की इस सफलता पर माता-पिता के साथ घर के सभी लोग खुश हैं,खुशी का माहौल बना हुआ है।बधाईयों का तांता लगा हुआ है। आकाश ने पहले प्रयास में ही यह सफलता पाई है, बीपीएससी परीक्षा में टॉपर की सूची में शामिल आकाश कुमार जिला के छोटे गांव से अपनी पढ़ाई शुरू कर सफलता की बुलंदियों तक पहुंच गया है, गांव से ही हाई स्कूल की तक पढ़ाई की है।गांव के सभी युवक,छात्र,छात्राएं,साठी स्टेशन पहुंचने पर फूल माला पहनाकर कर भव्य स्वागत किया।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.