शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर अपराधियों ने एक प्रधानाध्यापक को सर और सीने में गोली मार कर हत्या कर दी।अपराधियों ने उन्हें दो गोलियां मारी,एक गोली सर और दूसरी सीने में लगी है। प्रधानअध्यापक अपने घर से 50 मिटर की दूरी पर अपनी दवा दुकान पर विद्यालय से आकर बैठे थे। तीन की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया,साथ ही उनका मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।गोली चलने की आवाज पर परिजन दौड़कर आए और उन्हें रामनगर प्राथमिक केंद्र पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस घटना को जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है।घटना माटीयारिया थाना क्षेत्र के लक्षनौता तुरकौलिया गांव की बताई गई है।मृतक को लछनौता तुरकौलिया गांव निवासी,स्वर्गीय सूरज सिंह के 42 वर्षीय पुत्र लाल बाबू सिंह के रूप में की गई है। लाल बाबू सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाजीटोला उर्दू में प्रधानअध्यापक के पद पर कार्यरत थे।स्कूल से पढाकर घर लौटे थे,फिर घर के पास अपनी दवा की दुकान पर बैठे थे,इसी दौरान अपराधी ने उन पर हमला किया,घटना को अंजाम देने के बादअपराधी दुकान के पीछे खेत के रास्ते भाग गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.