रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बौद्ध महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ब्रीफिंग की गई।गया जिला पदाधिकारी डां.त्याग राजन एसएम,वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने तैयारी का जायजा लेते हुए सभी पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की। इस दौरान डीएम ने कई दिशा निर्देश दिये।उन्होंने कालचक्र मैदान में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी।बौद्ध महोत्सव में आने वाले सभी दर्शकों के साथ अच्छे से व्यवहार करने का आदेश दिया,इसके अलावा आने वाले सभी कलाकारों की सुविधा मुहैया कराने का आदेश दी है।इसके अलावा किस दर्शक को कहा बैठाना है उससे संबंधित जानकारी दी गई।बौद्ध महोत्सव में आने वाले दर्शकों और वीआइपी और वीवीआइपी के लिए अलग अलग दीर्घा बनाई गई है। वही एसएसपी आशीष भारती ने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया की इस आयोजन में आने वाले दर्शकों के साथ अच्छे से बर्ताव किया जाय।साथ ही बौद्ध महोत्सव की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अपने अपने जगह पर मुस्तैद रहने का आदेश दिया है।इसके अलावा ड्यूटी समय पर मोबाइल से बात चीत करने पर कारवाई भी करने की बात कही है।गौरतलब है कि आज बोधगया स्थित ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव की उद्घाटन की जा रही है।उद्घाटन में बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए है। बौद्ध महोत्सव में ग्राम श्री मेला के साथ जिला प्रशासन की अलग अलग प्रदर्शनी लगाई गई है। इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार दर्शको की बैठने की सुविधा के साथ साथ पानी,शौचालय की उत्तम प्रबंध किया गया है।इस वर्ष बौद्ध महोत्सव में कई देशों के कलाकार भाग ले रहे है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.