शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
रामपुर के पास मुख्य सड़क पर एक आर्केस्ट्रा पिकअप वान के पलटने से एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई,चार बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अनुमंडलअस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में संवाददाता को पता चला है कि पटखौली निवासी,चेतन प्रसाद के यहां मुंडन संस्कार था,इसी में तमकुही रोड के सेवराही निवासी,सुनील पटेल और शंभू पटेलअपने परिवार के साथ मुंडन समारोह में शामिल होने के लिएआए थे, सभीअपने परिवार के साथ दामोदर बाबा के स्थान पर मुंडन के लिए चले गए। संवाददाता को पता चला है कि मुंडन समारोह में आर्केस्ट्रा भी गया था,इस आर्केस्ट्रा वाली गाड़ी पर सवार होकर आदित्य पटेल,उम्र 9 वर्ष,पीयूष कुमार, उम्र 6 वर्ष,शिवांगी,उम्र 8 वर्ष आशीष उम्र 6 वर्ष के साथ सनी कुमार घर के लिए निकल गए।लौट के क्रम में सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई,इसमें सभी बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान घटना स्थल पर ही एक बच्चे की मौत हो गई, डॉक्टरअरुण कुमार ने संवाददाता को बताया कि घायल सभी बच्चों के इलाज चल रहा है,जांच के उपरांत पता चल पाएगा कि बच्चे रेफर किए जाएं या फिर बगहा में ही इलाज चलेगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.