Tranding

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बेल्थरा रोड में विशेष कार्यक्रम।

मिडिल स्कूल से निकाली गई रैली।

रैली को उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी 

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया।

25 जनवरी 1950 के दिन भारत के चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी इसीलिए हर साल 25 जनवरी के दिन भारत का राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रैली से पहले उप जिलाधिकारी ए.आर. फारुकी ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ दिलाई कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसी क्रम में आज एस.डी.एम. ए.आर. फारुकी और तहसीलदार पंकज शाही ने जी.एम.ए.एम. इंटर कॉलेज और श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए "सही करो मतदान, तो हो उत्तम सरकार", "मन का प्रत्याशी चुनो मत देकर हर बार", "सब कामों को छोड़कर करना है यह काम, एक दिवस मतदान का बाकी दिन आराम" के नारों से लोगों को जागरूक करने हेतु स्थानीय मिडिल स्कूल से रैली निकालकर लोगों को संदेश देने का काम किये।

इस अवसर पर विनोद कुमार मौर्य कृष्णानंद सिंह नंदलाल शर्मा राशिद कमाल पाशा शाहनवाज अहमद सोहेल उस्मानी फरहान अहमद दिलीप कुशवाहा देवेंद्र वर्मा मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर आनंद कुमार सहायक चंद्रभानु प्रताप विजय कुमार भारद्वाज सहित कार्यक्रम में सम्मानित बीएलओ अंजली कुमारी, गीता देवी, विश्वनाथ ठाकुर, शारदा देवी, तारा देवी, प्रिया गुप्ता, रीता देवी, सुमन वर्मा, संगीता देवी, मनीष कुमार मौर्य सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

India khabar
136

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.