Tranding

उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है-सतीश महाना

उ0प्र0 आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और सकारात्मक रूप से आगे बढ रहा है।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन कैलाश भवन सभागार चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य अतिथिगणों द्वारा दीप प्राज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय,विधायक गोविन्द नगर सुरेन्द्र मैथानी, विधायक घाटमपुर सरोज कुरील, जिलाधिकारी विशाख , मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश दिवस-2024 के अवसर पर विश्वविद्यालय के परिसर में पंचायती राज, कौशल विकास, एम0एस0एम0ई0, केस्को, के0डी0ए0, नगर निगम, ग्राम विकास, बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन, पराग डेयरी, उत्तर प्रदेश पर्यटन, डूडा, कृषि विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांग जनकल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग, लेदर, बैंक, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसका मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा स्टालों का अवलोकन भी किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक पूजा यादव, राजन लाल, राजेश यादव, नीतू अग्रवाल को मोमेन्टो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

उन्होंने कहा कि यदि हम कुछ वर्ष पूर्व का देखें तो उत्तर प्रदेश जो सबसे पिछड़ा प्रदेश था आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान बना है चाहे वह काशी हो या अयोध्या उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के रूप में ही नहीं विकसित हो रहा बल्कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत होगी!विधायक सरोज कुरील ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे है उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बन रहा है इसका उदाहरण हम लोगों ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देखा है उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.