रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 75वा गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने राष्ट्रध्वज को फहराया और तिरंगे को सलामी दिया और राष्ट्रगान हुआ।
राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के प्रबंधक ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को गणतंत्र दिवस पर सम्बोधित किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने भी उपस्थित बच्चों एवं गणमान्य अतिथियों को सम्बोधित किया।
इस कड़ाके की ठंड में भी बच्चों ने बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस किया।
बच्चों के द्वारा डांस,स्पीच एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों में सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, बृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,अभय कृष्ण त्रिपाठी, सतीश मद्देशिया, गोरख यादव सहित अन्य लोग और पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.